Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grocery store lock broken; goods worth thousands stolen

Shahjahanpur News: किराने की दुकान का ताला तोड़ा, हजारों का माल चोरी

Mon, 30 Nov 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Grocery store lock broken; goods worth thousands stolen
चौक कोतवाली क्षेत्र मे ंआवास विकास कॉलोनी में चोरी के बाद दरवाजा दिखाते दीपक। संवाद
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में पोस्टमाॅर्टम हाउस रोड पर स्थित सेवानिवृत्त फौजी जगत सिंह यादव की किराने की दुकान से चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का माल चोरी कर लिया। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ निवासी जगत सिंह यादव की पोस्टमाॅर्टम हाउस रोड पर स्थित किराने की दुकान है। वह और उनका बेटा दीपक यादव दुकान पर बैठते हैं। रात में दोनों दुकान बंद कर घर पर आ गए थे। रविवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

चोर दुकान से दो बोरे चावल, आटे के पैकेट समेत करीब साठ हजार रुपये का माल चुरा ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी है। इसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed