फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goods worth lakhs destroyed in a fire at a tent house

Shahjahanpur News: टेंट हाउस में आग लगने से जल गया लाखों का सामान

Tue, 11 Nov 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed in a fire at a tent house
जलालाबाद में फर्रुखाबाद हाईवे पर टेंट हाउस में आग लगने से जला सामान। स्रोत : जागरूक पाठक
जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव रौली बौरी निवासी सादिक अली की गांव के सामने टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को देर रात आग लग जाने से उसमें रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन


दुकान मालिक सादिक ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने आग लगने की जानकारी दी। वह मौके पर गए, लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। बाद में पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। आग से शटर पिघल गया और दुकान का लिंटर व दीवारें चटक गईं।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान में बिजली कनेक्शन और इन्वर्टर नहीं होने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि आग में लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed