फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All three accused arrested for cooking meat over the fire of a burning funeral pyre in Puwayan.

Shahjahanpur News: पुवायां में जलती चिता की आग पर मीट पकाने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
All three accused arrested for cooking meat over the fire of a burning funeral pyre in Puwayan.
पुवायां थाने की हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगने चिता पर मीट पकाने के तीनों आरोपी। स्रोत : पुल
मृतक के बेटे की ओर से पुलिस ने रविवार रात दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां (शाहजहांपुर)। अंतिम संस्कार के बाद जलती हुई चिता पर मीट पकाने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरपाल की ओर से मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
गांव नत्थापुर निवासी वीरपाल ने बताया कि उनके पिता छोटेलाल की बीमारी के कारण 19 सितंबर को मौत हो गई थी। 20 सितंबर की दोपहर को उन्होंने गांव के पास ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। शाम को वह परिजनों के साथ चिता को देखने के लिए गए तो तीन लोग चिता पर कटोरे में मीट पकाते हुए मिले।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस पहुंची तो सभी भागने लगे। इस दौरान उन्होंने सुरेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद गांव के कई लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने रविवार रात में ही गांव नत्थापुर झंझटपुर निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सोमवार को राजेंद्र और रामचरन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
शराब के नशे में हो गई गलती...नहीं की कोई तंत्र क्रिया
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों से गलती हो गई। वे लोग तंत्र विद्या नहीं जानते हैं और न ही किसी के कहने पर कोई तंत्र क्रिया करने की कोशिश कर रहे थे। तीनों आरोपी हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र के शराब पीने के कारण पत्नी से विवाद चल रहा था, उसने घर में दो दिनों से खाना नहीं खाया था। इसी कारण वह मीट लेकर आया और घर में बनाने की बजाय श्मशान घाट पर चला गया।
आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि राजेंद्र शराब के नशे में था और वह ही मुर्गे का एक किलो मीट लेकर आया था। चिता पूरी जल चुकी थी लेकिन आग थी। उसी आग पर वह कटोरे में मीट बनाने लगा। उसने मना किया लेकिन राजेंद्र ने कहा कि अब आग ही बची है, कोई दिक्कत नहीं है। शराब के नशे में होने के कारण राजेंद्र ने उसकी बात नहीं मानी।

आरोपी रामचरन ने बताया कि वह इस प्रकरण में शामिल भी नहीं था। पकड़े गए युवक ने उसका नाम ले लिया, इसी कारण उसका नाम लिखा दिया गया। तीसरे आरोपी राजेंद्र को सोमवार सुबह पुलिस ने जब पकड़ा तब भी वह शराब के नशे में धुत था। थाने लाने के बाद वह हवालात में भी आराम से सोता रहा।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां थाने की हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगने चिता पर मीट पकाने के तीनों आरोपी। स्रोत : पुल

पुवायां थाने की हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगने चिता पर मीट पकाने के तीनों आरोपी। स्रोत : पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed