{"_id":"6ab1287bcdb1b8898e0d2e96","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-a-house-and-generator-parts-from-a-warehouse-in-tilhar-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185294-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर में घर से नकदी-जेवर और गोदाम से जनरेटर के पुर्जों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर में घर से नकदी-जेवर और गोदाम से जनरेटर के पुर्जों की चोरी
विज्ञापन
तिलहर के मोहल्ला बनवारीपुर में चोरी की घटना की जानकारी देता परिवार। संवाद
तिलहर। मोहल्ला बनवारीपुर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी नीलम के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात वहां से नकदी और जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। इसके अलावा मोहल्ला मौजमपुर में एक फैक्टरी के गोदाम से चोर वहां रखे दो जनरेटरों से अल्टरनेटर समेत कई कीमती पुर्जे खोल ले गए। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
मोहल्ला बनवारीपुर निवासी रीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मां नीलम को शनिवार को इलाज के लिए दिल्ली ले गईं थीं। घर पर ताला डाल दिया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे वहां से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। चोर घर में रखे करीब 50 हजार रुपये, गुल्लक से करीब 25 हजार रुपये, पूजा स्थल पर रखे करीब 15 हजार रुपये, 70 ग्राम चांदी के तीन बिस्कुट, चांदी की दो कटोरी, सोने की चार अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स और कीमती कपड़े निकाल ले गए।
मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सलीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मौजमपुर में एक फैक्टरी के गोदाम में रखे 750 केवीए के दो जनरेटर से शनिवार की रात चोर अल्टरनेटर और अन्य पुर्जे खोल ले गए। रविवार सुबह गोदाम पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 पीआरवी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
मौजमपुर चौकी के पास चोरी से लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बनवारीपुर के लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस नियमित गश्त नहीं करती है। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार रात में गश्त नियमित रूप से कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान करने के लिए दोनों स्थानों पर आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।