{"_id":"6ab1289b71ea2a50ba06b565","slug":"two-accused-arrested-for-raping-a-teenage-girl-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185279-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ज्ञानेंद्र और भीम। स्रोत: पुलिस
तीसरे की तलाश में जुटी मिर्जापुर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाने की पुलिस ने ढाई अजमापुर रोड से किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
14 सितंबर को एक गांव के ग्रामीण ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 10 सितंबर की शाम आठ बजे बेटी अपने बाबा को खाना देने के लिए गई थी। जब बेटी काफी समय तक वापस नहीं आई तब परिवार के लोगों ने जानकारी दी। पता चला कि ज्ञानेंद्र, राजकुमार, भीम जबरन उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। जब उन लोगों के परिजनों से कहा तो उन लोगों ने गालियां दीं। 13 सितंबर की सुबह तीन बजे बेटी को आरोपी छोड़ गए। बेटी ने बताया कि उसे बदायूं में रखा गया था।
सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना में अपहृता की उम्र 16 वर्ष चार दिन होना पाई गई। इसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर ज्ञानेंद्र, राजकुमार और भीम के खिलाफ दुष्कर्म एवं आरोपी भीम के उसे धमकी देने के आरोप पाए जाने पर मुकदमे में धाराओं की वृद्धि की गई। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी ज्ञानेंद्र (24) व भीम (19) को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी राजकुमार की तलाश की जा रही है।