{"_id":"61b9776008d4725360cce3b3c3dff67d","slug":"god-out-of-fanfare-jhulelal-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधी समाज ने अपने आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समापन पर भजन-कीर्तन के बाद भंडारा हुआ।
शोभायात्रा का शुभारंभ फ्रैंड्स कॉलोनी स्थित जगदीशचंद्र कालानी के आवास से शाम चार बजे हुआ। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल के अलावा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, मां दुर्गा आदि झांकियां शामिल की गईं। महिलाओं, पुरुषों ने डांडिया कर खूब खुशियां मनाईं। कच्चा कटरा मोड़, मंडी मोड़, चौक होते हुए शोभायात्रा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के समीप संपन्न हुई। यहां शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गीतों और भजनों के माध्यम से भगवान झूलेलाल का गुणगान किया।
भंडारा के बाद रात लगभग आठ बजे अखंड ज्योति को धूमधाम से गर्रा नदी में विसर्जित किया गया। आयोजन में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कालानी, टेकचंद्र जावरानी, बाल किशन रोहरा, थावर दास रोहरा, तुलसीराम रोहरा, विजय कालानी, महेश वाधवानी, प्रकाश माखीजा, धर्मेंद्र रोहरा, विनोद कालानी, भारती कालानी आदि का योगदान रहा।