फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl student jumped down from overbridge in Shahjahanpur

Shahjahanpur: घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा ओवरब्रिज से नीचे कूदी, दोनों पैर टूटे, हालत गंभीर

Sat, 28 Oct 2023 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शनिवार को एक छात्रा अटसलिया ओवरब्रिज से नीचे कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। घटना से छात्रा के घरवाले स्तब्ध हैं कि आखिर बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है? 

विज्ञापन
Girl student jumped down from overbridge in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा शनिवार को अटसलिया ओवरब्रिज से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से छात्रा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर छात्रा के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता सके। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा की हालत गंभीर है। उसके दोनों पैर टूट गए हैं। सिर और शरीर में कई स्थानों पर चोट लगी है।

विज्ञापन


थाना रोजा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी राकेश सिंह की 19 वर्षीय बेटी मनु सिंह अटसलिया-मोहम्मदी बाईपास स्थिति निजी महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे वह साइकिल से रोजा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकली थी। उन्हें फोन पर किसी ने घटना की सूचना दी। उसकी साइकिल ओवरब्रिज पर खड़ी मिली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: एसओजी से दोस्ती के दम पर लगा रहे दांव, जुआरी बोला- सिपाही तो अपना बंदा है; ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Girl student jumped down from overbridge in Shahjahanpur
इसी ओवरब्रिज से कूदी थी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
साइकिल से उतरी और पुल से कूद गई
प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि घटना करीब सुबह 11 बजे की है। छात्रा साइकिल से उतरी और अटसलिया ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गई। उसे देखकर लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे कूद गई। नीचे गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुला ली। घायल छात्रा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा बार-बार बेहोश हो रही थी। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा के दोनों पैर टूट गए हैं। सिर के अलावा शरीर के और हिस्सों में भी चोट लगी है। घटना से उसके परिजन स्तब्ध हैं। उनके मुताबिक घर में कोई ऐसी बात नहीं हुई, जिससे उसको ऐसा कदम उठाना पड़ा हो। परिजन छात्रा के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed