{"_id":"574c8ba04f1c1bf5511091a7","slug":"gas-agency-owners-strike-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी मालिकों की हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी मालिकों की हड़ताल आज से
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एलपीजी गैस एजेंसी मालिकों ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष शिव नारायण खन्ना ने एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों गैस एजेंसियों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने और संबंधित लिपिक का जिले से बाहर तबादला होने तक एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप रहेगी। अजय इंडेन गैस सर्विस और पशुपति नाथ गैस सर्विस से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी अनाधिकृत व्यक्तियों से कराए जाने के आरोप में दोनों गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ डीएसओ विजय प्रभा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस प्रकरण में दो दिन पहले एलपीजी डिस्टीब्यूटर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल डीएम पुष्पा सिंह से मिला था, लेकिन एफआईआर निरस्त होने का भरोसा नहीं मिला। इस पर गैस वितरकों ने हड़ताल करने का ऐलान किया था। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि डीएसओ ऑफिस के लिपिक द्वारा की गई बड़ी धनराशि की मांग पूरी न होने के कारण ऐसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सारा सिस्टम ऑनलाइन होने के बाद उपभोक्ताओं से किसी तरह की मनमानी संभव नहीं है। इसके बावजूद गैस वितरकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एफआईआर वापस नहीं ली गई और पटल लिपिक का तबादला नहीं किया गया तो मंगलवार से जिले की सभी 52 एजेंसियों से सिलेंडरों की डिलीवरी बंद कर दी जाएगी। इस फैसले से जिले के करीब चार लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे, लेकिन उनका मकसद उपभोक्ताओं को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि वितरकों का शोषण रोकना है। वार्ता में मौजूद शाहजहांपुर पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके कपूर ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो जिले के पेट्रोल पंप भी बंद करा दिए जाएंगे। इस मौके पर अशोक सिंह, विनीत कुशवाहा, संजय गुप्ता, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन