फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gandhi Bhavan with modern facilities will lace

आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा गांधी भवन

Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर।
ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Bhavan with modern facilities will lace
आधुनिक - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने साज-सज्जा कराने के लिए दिए जरूरी निर्देश 
विज्ञापन

जिले के इकलौते प्रेक्षागृह गांधी भवन को साज-संवार कर बहुत जल्द आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। डीएम विजय किरन आनंद ने शनिवार को गांधी भवन समिति और शहीद उद्यान समिति के पदाधिकारियों और संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर इस बारे में जरूरी निर्देश दिए। 
डीएम आनंद ने गांधी भवन की स्थिति का वहां की समिति के पदाधिकारियों से मौजूदा हाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रेक्षागृह ऐसा हो कि किसी भी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों को वहां किसी तरह की कमी न खले। उन्होंने प्रेक्षागृह में सीलिंग लगवाने, कुर्सियों, पंखों, वाटर कूलर की मरम्मत, साउंड सिस्टम, ड्रामा लाइट व डिमर लाइट में सुधार आदि कामों के लिए आरईएस और गांधी भवन के प्रभारी अधिकारी को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

इससे पूर्व, शहीद उद्यान के बारे में वहां की समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इसमें डीएम विजय किरन ने कहा कि शहीदों के नाम पर बने पार्क में उनके स्मृति चिन्हों को प्रभावी तरीके से दर्शाया जाए। उन्होंने शहीद स्तंभ समेत चहारदीवारी, गेटों आदि की सफाई, रंगरोगन आदि के लिए आरईएस को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। शहीद पार्क के बगल की गंदगी और नाला सफाई के लिए ईओ को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद पार्क में सोलर लाइटों की व्यवस्था अपने स्तर से कराने का प्रस्ताव दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव समेत अन्य पदाधिकारी, अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed