{"_id":"59402fae866419655d8b486e","slug":"game-trap-teenager-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में लगा फंदा किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में लगा फंदा किशोर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बंथरा में मंगलवार सुबह पेड़ पर खेलने के दौरान एक किशोर का अगौछे से गला कस गया और पेड़ से लटकने पर उसकी जान चली गई। साथी बच्चों ने शोर मचाया, तब उसका शव उतारा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, इसलिए पुलिस ने शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव बंथरा निवासी महेश पाल सिंह का 13 वर्षीय पुत्र शिवम मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे अपने कुछ साथियों के साथ गांव में ही एक पेड़ के पास खेल रहा था। बताते हैं कि खेल-खेल में बच्चे पेड़ पर चढ़-उतर रहे थे, इसी दौरान शिवम पेड़ पर चढ़ा था अचानक उसके गले में अगौछा से फंदा पड़ गया। गले में कपड़े का फंदा लगते ही वह लटक गया। बताते हैं कि उसके अन्य साथियों ने जब उसे लटके देखा तो सभी जोर-जोर से चीखने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। तत्काल शिवम को पेड़ से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस गाड़ी व नगरिया मोड़ चौकी प्रभारी संतोष सिंह घटनास्थल पहुंच गए। बाद में सूचना पाकर कोतवाल मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शिवम पेड़ पर बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़-उतर कर खेल रहा था इसी बीच गले में अंगौछा पड़ा होने के कारण उसके गले में फंदा लग गया इससे उसकी मौत हो गई।