Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The struggle to reach home for Diwali: unable to secure a seat on the train, passengers took over the luggage coach.

Shahjahanpur News: दीपावली पर घर पहुंचने की मशक्कत, ट्रेन में सीट नहीं मिली तो लगेज कोच कब्जाया

Sun, 08 Nov 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The struggle to reach home for Diwali: unable to secure a seat on the train, passengers took over the luggage coach.
डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस में लगेज कोच में सवार यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली पर घर जाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डाउन लाइन की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मची रही। सीट नहीं मिलने पर लोग लगेज कोच तक में घुसकर सफर करने के लिए मजबूर हुए। दूसरी ओर, लोकल रूट पर बसों की कमी के चलते यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन

त्योहारों के चलते पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच रही थी, लेकिन शनिवार सुबह से ही यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस में सीट घेरने को लेकर मारामारी रही। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री लगेज कोच में भी चढ़ गए।
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति देखने को मिली। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीतापुर, हरदोई और पुवायां मार्ग पर बसों का टोटा, भटकते रहे यात्री
दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। सीतापुर, हरदोई और पुवायां मार्ग पर बसों का टोटा रहा। यात्री बसों के इंतजार में भटकते रहे और मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। निगम ने करीब 80 बसों को दिल्ली रूट पर लगा रखा है। इसके चलते लोकल मार्गों पर बसों की संख्या कम हो गई। शुक्रवार रात 12 बजे से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई और पुवायां जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यही स्थिति शनिवार दिन में भी बनी रही। यात्रियों को बस के लिए करीब एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों को निजी और डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि लोकल रूट पर सुबह तीन बजे से बसों का संचालन शुरू करा दिया था, कोशिश है कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस में लगेज कोच में सवार यात्री। संवाद

डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस में लगेज कोच में सवार यात्री। संवाद

डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस में लगेज कोच में सवार यात्री। संवाद

डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस में लगेज कोच में सवार यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed