{"_id":"5eb4386c8ebc3e905528dd48","slug":"funeral-detween-tight-security-shahjahanpur-news-bly4051190174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा में हुआ प्रधान के देवर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा में हुआ प्रधान के देवर का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पुवायां। गांव लखनापुर में बवाल के बीच गोली लगने से मारे गए प्रधान के देवर का बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात है। इसी बीच बुधवार रात भीड़ ने हत्या के आरोपी को पकड़ लिया और पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
गौरतलब है कि गांव लखनापुर में वर्तमान प्रधान राजरानी के पति राजेश कुमार और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच बच्चों का कुछ विवाद भी हो गया था। दिन में 11 बजे दोनों पक्षों के लोग सामने आए तो बवाल हो गया। लाठी-डंडे चलने और पथराव के बीच फायरिंग भी हुई। ओमप्रकाश पक्ष की ओर से हुई फायरिंग से राजरानी का देवर रमेश और उसका मौसेरा भाई रामसेवक लाठी-डंडों से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में रमेश की मौत हो गई। राजरानी के पति राजेश कुमार ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद रमेश का शव घर पहुंचा तो वहां भीड़ जमा हो गई। तनाव को देखते हुए सीओ नवनीत कुमार नायक के साथ ही बंडा और पुवायां थाने का फोर्स भी गांव में मौजूद रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच रमेश का अंतिम संस्कार किया गया। नामजद अनुज, रामऔतार, उदयपाल, हेतराम और सोमदेव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।
आरोपी पक्ष फरार, एक को पकड़कर पीटा
रमेश की हत्या में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश के घर ताला लटका हुआ है और परिवार के सभी सदस्य घर से फरार हैं। घटना के बाद ओमप्रकाश की पत्नी फूलमती ने भी थाने पहुंचकर पुत्र, पुत्री सहित चार लोगों के घायल होने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उनकी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, बुधवार रात रमेश की हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी सोमदेव को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने सोमदेव की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच गांव में तैनात पुलिस वहां पहुंच गई और उसे सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा। घटना में प्रयुक्त असलहा और डंडे बरामद कर लिए गए हैं।
- जसवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां