फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Front line workers should be given booster dose of vaccine till 26

फ्रंट लाइन वर्कर्स को 26 तक लगाई जाए वैक्सीन की बूस्टर डोज

Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Front line workers should be given booster dose of vaccine till 26
शाहजहांपुर में जिला स्तरीत अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा चुनाव को देखते मतदान से पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को 26 जनवरी तक हर हाल में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाएं। मंगलवार को दोपहर बाद विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने इस बारे में दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव कराने के साथ ही कोराना से कर्मचारियों का बचाव करना भी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है। जनपद में द्वितीय चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसलिए चुनाव से पहले कोरोना योद्धा श्रेणी के फ्रंट लाइन वर्कर को 25 से 26 जनवरी तक बूस्टर डोज लग जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। अधिकारी चुनाव के साथ कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन ड्यूटी मेें नामित हैं, वह बूस्टर डोज अवश्य लें। प्रमुख सचिव ने सीएमओ से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में जितने भी कोविड बचाव संबंधित उपकरण आए हैं, उन्हें क्रियाशील होना चाहिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि वह बुधवार को मुख्य टीकाकरण केंद्र सहित सीएचसी व पीएचसी का भी निरीक्षण करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम वित्त गिरिजेश चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed