फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest employees have launched an indefinite sit-in protest.

Shahjahanpur News: वन कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना प्रदर्शन

Sun, 10 May 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Forest employees have launched an indefinite sit-in protest.
वन विभाग कार्यालय के सामने धरना पर बैठे न्यूनतम वेतन कर्मी। स्रोत: स्वयं - फोटो : सम्मानित किए गए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
शाहजहांपुर। दैनिक भोगी वन कर्मचारी संघ से जुड़े विभाग के न्यूनतम वेतन और दैनिक वेतन आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने दस सूत्री मांगों को लेकर विभागीय कार्यालय के समक्ष रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने धरनास्थल पर हुई सभा में दैनिक कर्मचारियों को प्रति माह वेतन देने, अकारण हटाए गए न्यूनतम वेतन कर्मियों को ड्यूटी पर बहाल करने, वर्दी, बेंत और परिचय पत्र देने, शासन से आने वाले बजट के उपयोग की जांच कराने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने आदि मांगों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब मांगें पूरी तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के जिला महामंत्री राजीव कुमार, विपिन कुमार भारती, पंकज मिश्रा, नरवीर पाल, वीरभान, जय प्रकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed