फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog and chill, taking the sunshine ineffective

कोहरा और ठिठुरन के आगे धूप रही बेअसर

Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो    शाहजहांपुर। Updated Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fog and chill, taking the sunshine ineffective
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
सुबह से रात तक सर्दी से बेहाल रहा जनजीवन
विज्ञापन

 रात से आसमान पर छाए बादलों और घने कोहरे के कारण सर्दी से सामान्य जनजीवन दिन भर बेहाल रहा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर बादलों की परत चीरकर सूरज की किरणें जमीन पर उतरीं, लेकिन कोहरा और ठिठुरन के आगे धूप बेबस दिखी। 
बीते दिन की तरह शुक्रवार को भी घने कोहरे से भोर हुई। कुहासा का असर थोड़ा कम रहा। इस कारण सुबह सात बजे से दृश्यता सामान्य होने लगी और पूरी रात डेटोनेटर के सहारे चलाई गईं ट्रेनों को इलेक्ट्रॉनिक सिगनल के सहारे आगे निकाला जाने लगा। इसके बावजूद बादल छाए रहने के साथ चली ठंडी हवा ने लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी से बचाव को बंद स्थानों पर रहने को मजबूर किए रखा। 
विज्ञापन

बता दें कि भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते डीएम ने कक्षा आठ तक की शिक्षण संस्थाओें में दो दिन अवकाश घोषित कर दिया है। इस कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को भी घरों में कैद रखा गया। अन्य स्कूल-कालेज देर से खुले, लेकिन उनमें छात्र-छात्राओं की हाजिरी बहुत कम रही। इस बीच, नगरपालिका परिषद समेत विद्या प्लाई एंड बोर्ड की ओर से शहर में कई स्थानों पर जलाए गए अलावों के आसपास रिक्शे वालों और दिहाड़ी मजदूरों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed