{"_id":"6a1dcfab5803d9667a068002","slug":"flood-affected-traders-still-awaiting-relief-after-two-years-demand-compensation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175005-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित व्यापारियों को दो साल बाद भी राहत नहीं, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित व्यापारियों को दो साल बाद भी राहत नहीं, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ से प्रभावित व्यापारियों के लिए तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार से इस संबंध में मुलाकात की।
सौमित्र गुप्ता ने बताया कि महानगर में दो साल पहले आई बाढ़ से सैकड़ों व्यापारियों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ था। उनकी दुकानें, सामान और फर्नीचर तबाह हो गया था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावित व्यापारियों का सर्वे नहीं हुआ। उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि दुकानदार आज भी कर्ज और ब्याज के बोझ तले दबे हैं। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने बिजली बिल, हाउस टैक्स और अन्य सरकारी शुल्कों में विशेष छूट की मांग की। उन्होंने छोटे और मध्यम व्यापारियों के पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
शिष्टमंडल ने नगर निगम और राजस्व विभाग से तत्काल संयुक्त सर्वे कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनूप गुप्ता, नफीस खान, मोहम्मद शाहिद, नदीम मंसूरी, जुबैर खान और दानिश शामिल थे। संवाद