फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five women honored

Shahjahanpur News: पांच महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five women honored
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को सिंधौली की ग्राम पंचायत बड़ावन में महिला कल्याण विभाग की ओर से अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाने वालीं पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ावन की प्रधान सुनीता देवी महिलाओं को सशक्तिकरण व किशोरियों को पढ़ाई के लिए निरंतर जागरूक कर रहीं हैं। वहीं, इसी गांव में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता स्वास्ती पांडेय बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरदेई लोगों की मदद करती हैं। साथ ही स्वच्छता पर भी महिलाओं को जागरूक कर रहीं हैं। आशा कार्यकर्ता प्रमिला सिंह स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं ग्रामीणों तक बेहतर तरीके से पहुंचा रही हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करती हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता सिंह स्कूल में बच्चों को एक अच्छे माहौल के साथ शिक्षा प्रदान कर रही हैं। इन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर नंदिनी सिंह ने महिलाओं को जागरूक किया। दुर्गेश पांडेय, रुपेश पांडेय, महिला प्रधान सुनीता देवी, ज्ञानदीप आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---------



श्रमिक महिलाओं को वितरित की साड़ी




अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि पर श्रमिक महिलाओं को साड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उनके अधिकार भी बताए गए। रोडवेज बस स्टैंड पर निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में निर्माण कार्य में लगीं महिलाओं को अखिल भारतीय यादव महासभा की महिला इकाई जिलाध्यक्ष नेहा यादव ने साड़ियां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed