फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five fraudulent gang members arrested for cheating

कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five fraudulent gang members arrested for cheating
शाहजहांपुर। सस्ते कर्ज का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा है। आरोपियों के पास से लैपटॉप, 20 मोबाइल और तमाम सामान बरामद हुआ है। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज में मोहम्मद यामीन के घर दबिश दी। यहां से हरदोई के थाना कोतवाली के गांव झबरा निवासी राहुल और हरदोई के ही थाना कोतवाली के गांव बड़ियनपुरवा निवासी विमल, बरेली के थाना फरीदपुर के गांव खानपुर निवासी अंकित गंगवार, सिंधौली के गांव मुरछी निवासी सौरभ कुमार पुत्र राजेश कुमार और सिंधौली के गांव मुड़िया पवार निवासी सौरभ उर्फ कृष्णा सिंह पुत्र मनोज सिंह को पकड़ा गया। गिरोह के दो सदस्य हरदोई के अमित और बागपत निवासी उपेंद्र पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। सौरभ उर्फ कृष्णा गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी खुद को श्रीराम फाइनेंस कंपनी का मालिक बताते हुए लोगों से फोन पर वार्ता करते थे। आरोपी लोगों को एक से दो लाख रुपये का होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन आदि मात्र चार प्रतिशत की ब्याज दर से दिलाने का झांसा देते थे। जो लोग कर्ज लेने को तैयार होते थे, उनसे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ढाई हजार रुपये और बाद में सात हजार रुपये और ले लेते थे। इसके बाद आरोपी अपने मोबाइल को बंद कर देते थे। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 10 रजिस्टर, 900 बिजिटिंग कार्ड, 20 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, मेमोरी कार्ड आदि बरामद किए गए है। गायब अमित और उपेंद्र की तलाश की जा रही है। गिरोह के चुंगल में फंसकर ठगी का शिकार हुए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित और उपेंद्र अपने बैंक एकाउंट में मंगवाते थे रुपये
एसपी एस. आनंद ने बताया कि ठग गिरोह के सदस्य अंकित और उपेंद्र कर्ज लेने के इच्छुक लोगों से अपने बैंक एकाउंट में रुपये मंगाते थे। इसके बाद रुपये निकालकर गिरोह के लोग आपस में बांट लेेते थे। गिरोह के लोग अब तक तमाम लोगों से ठगी कर चुके हैं। मात्र चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज के फेर में लोग इनके झांसे में फंस जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed