{"_id":"6a4a9764a8dcd589ee0850e5","slug":"firing-between-two-groups-clashing-over-an-old-rivalry-panic-in-the-neighborhood-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178104-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में आमने-सामने आए दो पक्षों में फायरिंग, मोहल्ले में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में आमने-सामने आए दो पक्षों में फायरिंग, मोहल्ले में दहशत
विज्ञापन
तिलहर में दो पक्षों में फायरिंग के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रेब
तिलहर। मोहल्ला खलील कटरा में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों में फायरिंग हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ले के दीपक सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 29 जून को उनकी मोहल्ले के राजेंद्र से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने मामला शांत करा दिया। शनिवार देर वह घर पर अकेले थे। इसी दौरान राजेंद्र के परिवारी रामलखन कुशवाहा दस से 12 अज्ञात लोगों के साथ आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
हमलावर बंदूक, रायफल, तमंचे, डंडे और लोहे के पाइप लेकर आए थे। दूसरे पक्ष के रामलखन कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात वह परिजनों के साथ बीमार ताऊ को देखने गए थे। इस बीच आरोपियों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने झांक कर देखा तो आरोपी नहीं थे। कुछ देर के बाद वह बाहर निकले तो युवक अचानक से अपने साथियों के साथ आया गोलियां चलाने लगा। किसी तरह छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।