फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire caused by spark of high tension line, 63 bighas of wheat burnt

हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से लगी आग, 63 बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 05 Apr 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by spark of high tension line, 63 bighas of wheat burnt
तिलहर में गेहूं के खेत में लगी आग को बूझाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार टकराने से गिरी चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से 63 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गुस्साए किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

तिलहर पावर हाउस के पीछे खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। हाईटेंशन लाइन खेतों के ऊपर से गुजरी है। सोमवार दोपहर तेज हवा चलने के कारण हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से फाल्ट आ गया। तारों से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। आग देखकर किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। तमाम लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। किसान स्प्रे करने वाली मशीनों व बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन हवा चलने के कारण आग बढ़ती ही जा रही थी। इस बीच किसानों ने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। अग्निकांड में इब्राहिम का दस बीघा, खलीक का 13 बीघा, सरताज का दस बीघा, बाबू का चार बीघा, कल्लों का पांच बीघा, पप्पू का 11 बीघा और आनंद सहाय का दस बीघा गेहूं जल गया। बिजली निगम की लापरवाही के कारण लगी आग से नाराज किसानों ने पावर हाउस पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए हंगामा किया। किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed