फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire case

बिजली की चिंगारी से झोंपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला

Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
fire case
मीरानपुर कटरा के पोलिस गांव में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। बिजली के तारों से निकली चिंगारी से तीन सगे भाइयों के घरों में आग लग जाने से लाखों रुपयों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में चार बकरियां जलकर मर गई। साथ ही दो मवेशी और पांच बकरियां भी झुलस गईं।
विज्ञापन

गांव पोसिल निवासी सकटे, हेमराज और इसरार सगे भाई हैं। तीनों भाई मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीवनयापन करते हैं। तीनों भाइयों के बराबर में ही मकान हैं। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी उनके छप्परनुमा घर पर आ गिरी। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर ग्रामीण उनके घरों की ओर दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक चार बकरियां जलकर मर गईं। राशन, कपड़े, चारपाई समेत घर की छत पर रखी सरसों की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ितों के अनुसार इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर अग्निकांड में हुए नुकसान के आंकलन का सर्वे करवा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed