फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fight between two parties over installation of electric pole, ten injured

Shahjahanpur News: बिजली का खंभा लगाने के लिए दो पक्षों में मारपीट, दस घायल

Sat, 08 Jun 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over installation of electric pole, ten injured
पुवायां सीएचसी में इलाज के लिए लेटे घायल और पूछताछ करती पुलिस। संवाद
पुवायां। गांव बहादुरपुर बुजुर्ग में निजी नलकूप की बिजली लाइन का खंभा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गांव बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच दिन पूर्व आंधी आने से उनके निजी नलकूप की बिजली लाइन का खंभा टूट गया था। शुक्रवार को वह खेत पर नया खंभा लगवा रहे थे। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने आए जयदीप सिंह, प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, नमित सिंह, हितेंद्रपाल सिंह, साक्षी सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष से गोविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कृष्णपाल आदि बिजली का खंभा लगा रहे थे। वह मौके पर पहुंचे तो वह गाली गलौज, मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई वीरेश और मानवेंद्र सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------

पुवायां सीएचसी पर नहीं मिला इलाज, सिंधौली भेजे गए घायल

- पुवायां सीएचसी पर शुक्रवार को कोई डॉक्टर नहीं रहा, इससे मरीजों के साथ ही मेडिकल कराने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल शाहजहांपुर गए थे। दूसरे डॉक्टर रामकुमार वर्मा की ड्यूटी निगोही में कैंप में लगी थी। डॉ. एमके सिंह छुट्टी पर गए हैं। इस कारण दिनभर कोई डॉक्टर नहीं मिला। गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के जो घायल सीएचसी पहुंचे उन्हें सिंधौली अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम से वह ड्यूटी पर आ गए है। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed