फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fewer cattle than the registered number were found at the cow protection centers; there was no green fodder either.

Shahjahanpur News: गोसंरक्षण केंद्रों में पंजीकृत संख्या से कम मिले गोवंशीय पशु, हरा चारा भी नहीं था

Tue, 07 Jul 2026 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fewer cattle than the registered number were found at the cow protection centers; there was no green fodder either.
सिकंदरपुर कलां गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम सदर संजय पांडेय। स्रोत:प्रशासन
शाहजहांपुर। एसडीएम सदर संजय पांडेय ने विकासखंड मदनापुर की ग्राम पंचायत सिकंदरपुरकला और फाजिलपुर में वृहद गोसंरक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों जगह पंजीकृत पशुओं से कम संख्या में पशु मिले। छोटे और कमजोर पशुओं के लिए अलग से बाड़े तो हरे चारे का भी इंतजाम नहीं किया गया था।
विज्ञापन


सिकंदपुरकला में 519 के विपरीत सिर्फ 281 गोवंशीय पशु मौजूद मिले। 238 गोवंशीय पशु अभिलेखों के हिसाब से कम पाए गए। यहां हरे चारे की समुचित व्यवस्था नहीं थी। परिसर में केवल सूखा भूसा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

मदनापुर के फाजिलपुर गोसंरक्षण केंद्र में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अभिलेखों और पोर्टल पर 403 गोवंशीय पशु दर्ज थे, जबकि मौके पर लगभग 305 पशु ही मौजूद मिले। इसके अलावा एक बछड़ा मृत मिला। उसका अंतिम संस्कार नहीं कराया गया था। पशुओं को उचित ढंग से चारा भी नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिकंदरपुरकलां और फाजिलपुर में वृहद गोसंरक्षण केंद्रों पर काफी अनियमितताएं पाई गईं। पंजीकृत से कम संख्या में पशु मिले हैं। हरे चारे की भी व्यवस्था समुचित नहीं मिली। रिपोर्ट डीएम को बनाकर भेज दी है।
- संजय पांडेय, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed