{"_id":"6afcb493d547982a6f041bcc","slug":"road-built-at-night-was-dug-up-in-the-morning-for-water-connections-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-190265-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रात में बनी सड़क, सुबह पानी के कनेक्शन के लिए खोद डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रात में बनी सड़क, सुबह पानी के कनेक्शन के लिए खोद डाली
विज्ञापन
मालखाना मोड़ के पास खोदी गई सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। मालखाना मोड़ के पास सोमवार रात बनी सड़क को मंगलवार सुबह जल निगम की टीम ने पानी का कनेक्शन करने के लिए खोद दिया। सड़क बनने के कुछ घंटे बाद ही खोदाई होने से निर्माण कार्य और विभागों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राज्य सेक्टर योजना के तहत चारखंभा से घंटाघर तक डामर सड़क बनाई जा रही है। मालखाना मोड़ के पास एक घर में पानी का कनेक्शन होना था, लेकिन ठेकेदार ने जल्दबाजी में सड़क बना दी। पार्षद दिवाकर मिश्रा का कहना है कि कनेक्शन कराने के लिए ठेकेदार और जल निगम के अधिकारियों को पहले ही बताया गया था। इसके बावजूद मंगलवार सुबह जल निगम की टीम ने सड़क खोदकर कनेक्शन किया।
अपर नगर आयुक्त भान सिंह ने बताया कि सड़क बनने से पहले पानी का कनेक्शन होना था। ठेकेदार ने जल्दबाजी में सड़क डाल दी। कनेक्शन करा दिया गया है और संबंधित ठेकेदार को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।