फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fertilizers were not available on tim, crops started getting ruined

Shahjahanpur News: समय से नहीं मिली खाद...फसल होने लगीं बर्बाद

Sun, 31 Aug 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fertilizers were not available on tim, crops started getting ruined
अंकित मिश्रा, पल्हौरा।
शाहजहांपुर / कुर्रियाकलां। देर से खाद मिलने का किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। धान की फसल पीली पड़ने लगी है। किसान फसल को देखकर परेशान हैं। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक फसल पीली पड़ने से धान का उत्पादन कम हो सकता है। किसान इस दौरान पोटाश का छिड़काव कर पीलेपन का असर कुछ कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष करीब एक लाख 27 हजार हेक्टेयर धान की फसल का रकबा है। धान की फसल लगाने के बाद सबसे अधिक यूरिया की जरूरत होती है। धान के सीजन में हर वर्ष खाद की किल्लत होती है। किसानों को समितियों पर लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद भी खाद नसीब नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

इस बार भी यही आलम रहा। धान की फसल लगाने के साथ ही जनपद में खाद की किल्लत शुरू हो गई। ज्यादा खाद की जरूरत वाले किसानों को समितियों के काफी चक्कर लगाने पड़े, लेकिन समय से यूरिया नहीं मिल पाई। इसका असर धान की फसल पर हुआ। जिन किसानों ने खेतों में देर से यूरिया डाली, उनकी फसल पीली पड़ गई है। इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाली निकलने से पहले खाद की होती है जरूरत
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान की फसल में बाली निकलने से पहले खाद की जरूरत होती है। फसल को नाइट्रोजन, जिंक आदि की आवश्यकता होती है। इससे फसल बढ़ती है। समय से खाद लगाने पर उत्पादन अधिक होता है। बाद में खाद डालने पर फसल पर असर पड़ सकता है। खाद की कमी होने पर किसान नैनो यूरिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। धान की फसल पीली पड़ने पर पोटाश का छिड़काव करके कुछ असर कम किया जा सकता है।
--
किसानों की बात

10 एकड़ खेत है। इसके लिए पहले 15 बोरी यूरिया लेने समिति गए लेकिन नहीं मिली। सिर्फ पांच बोरी खाद मिली। इसकी वजह से उनके खेत की फसल पीली पड़ गई है।
- लालू सिंह, कुर्रिया
--
कई दिनों तक समिति पर खाद लेने गए, लेकिन खाद नहीं मिली। दुकान से खरीदकर फसल में खाद डाली जो कि कम रही। इससे फसल पीली पड़ गई। उत्पादन कम होने की आशंका है।
- अंकित मिश्रा, पल्हौरा
--
42 बीघा खेत बटाई पर लेकर धान की फसल लगाई। जरूरत के समय खाद नहीं मिल पाई। बाद में दुकान से खरीदकर फसल में खाद डाली। देर होने पर फसल पीली पड़ गई है।
- होरीलाल कठेरिया, कुर्रिया
--
10 बीघा धान की फसल के लिए दो बोरी यूरिया ही मिली पाई। यह फसल के लिए बहुत कम थी। बाद में खाद ब्लैक में खरीदकर डाली। इससे फसल पीली पड़ने लगी है। लागत निकलना मुश्किल लग रहा है।

- पंकज कुमार, बहरी कुर्रिया
--
धान की फसल का सर्वे चल रहा है। अगर फसल पीली होने की बात सामने आ रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। हो सकता है कि कोई रोग लग गया हो। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
- पुरुषोत्तम मिश्र, उप कृषि निदेशक

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

अंकित मिश्रा, पल्हौरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed