फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers troubled by low voltage staged a sit-in protest at Rampur Kalan power substation

Shahjahanpur News: लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने दिया रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र पर धरना

Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by low voltage staged a sit-in protest at Rampur Kalan power substation
खुटार के रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान
खुटार। गांव रामपुर कलां में बिजली उपकेंद्र के फीडरों पर लो-वोल्टेज से परेशान किसानों ने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण घरों में न तो उपकरण चल पा रहे हैं और न ही नलकूप चलते हैं। इससे फसलों की सिंचाई में भी काफी परेशानी हो रही है। इस समय धान और गन्ने की फसल में सिंचाई की बेहद जरूरत है। बारिश न होने से समस्या और विकराल हो गई है, ऊपर से लो-वोल्टेज के कारण नलकूपों के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को पंपिग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा खर्च आने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर शनिवार को भाकियू के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र के जेई जितेंद्र शर्मा ने धरनास्थल पर किसानों से वार्ता की और सोमवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, निरंकार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed