{"_id":"590b784c4f1c1b0b394428a9","slug":"farmers-should-be-aware-about-crop-insurance-and-bhim-app-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसली बीमा व भीम एप के बारे में किसानों को करें जागरुक-डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसली बीमा व भीम एप के बारे में किसानों को करें जागरुक-डीएम
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 05 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने भीम एप का लोगों को उपयोग करने और उसके प्रति नागरिकों में जागरुकता लाने के निर्देश दिए। विभिन्न बैंकों में मुख्यमंत्री संदर्भ, जनता दर्शन, तहसील दिवसों की जो भी शिकायतें लंबित हैं उनको तत्काल निस्तारित करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने वार्षिक योजना 2016-17 की प्रगति समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि 2016-17 में वार्षिक ऋण योजना का लक्ष्य 3329 करोड़ रखा गया था। लेकिन उसके सापेक्ष प्राप्ति रुपये 2569 करोड़ रही, जो कि कुल लक्ष्य का 77 प्रतिशत रहा। ऋण योजना में 11 फीसदी की कमी आने का कारण नोटबंदी को ठहराया गया। डीएम कुमार ने बताया कि कुछ व्यवसायिक बैंकों का ऋण जमानुपात रिजर्व बैंक के मानक स्तर 60 फीसदी से काफी कम है। इसमें सबसे कम प्रतिशत देना बैंक, इंडियन बैंक और नैनीताल बैंक का है। इस दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बंधन योजना की भी प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना का मूल उद्देश्य लोगों में वित्तीय साक्षरता लाना है। विभिन्न वित्तीय उत्पाद और पेंशन योजना और अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी बीएम गुप्ता, सीडीओ टीके शिबु, परियोजना निदेशक डीआरडीए, पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।