{"_id":"7a4c76709d4e8dcda56e74c2d41113e0","slug":"farmers-angry-at-not-receiving-compensation-squatted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने पर गुस्साए किसान, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने पर गुस्साए किसान, धरना दिया
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं आदि फसलों का अभी तक मुआवजा न मिलने पर गुस्साए गांव बरुआ पट्टी सनायक के मजरा दिपिया के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट जाकर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर मुआवजे के चेक जल्द दिलाए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन में शामिल किसानों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि पड़ोस के गांव अमरोली में के किसानों को मुआवजे के चेक बांटे जा चुके हैं। मगर उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने बताया कि गांव के लेखपाल अभिषेक सिंह के पास पांच माह से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला। धरने पर बैठने वालों में मदन पाल सिंह, वीरपाल सिंह, अशोक कुमार, ब्रजेश, उदयवीर सिंह आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार तहसीलदार से मिले और तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अफसरों से केवल आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। ज्ञापन में लिखा है कि बेमौसम बारिश में उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं थीं। उन्हें जल्द मुआवजे के चेक दिलाए जाएं। प्रदर्शन में लता देवी, रामप्रकाश, झरगद सिंह, रवींद्र पाल, वेदराम, बालिस्टर, राजपाल, रामसरन, सुरेश सिंह, साधू सिंह, रामनाथ, ओमप्रकाश, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।