फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after 48 hours, electricity supply could not be improved in Khutar area

Shahjahanpur News: 48 घंटे बाद भी नहीं सुधर सकी खुटार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति

Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, electricity supply could not be improved in Khutar area
खुटार। रविवार को आई आंधी में ध्वस्त हुआ बिजली नेटवर्क 48 घंटे बाद भी सही नहीं हो सका है। इससे उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने से खुटार-पुवायां मार्ग से रौतापुर जाने वाले रोड पर तीन खंभे और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया था। इसके अलावा गांव रामपुर कलां से खीरी जनपद के गांव पड़सर जाने वाले रोड पर गांव नवाजपुर के पास बिजली लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया था।
गांव पिपरिया भागवंत से अंडहा रोड पर बिजली लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से लाइन टूट गई थी और पिपरिया भागवंत मोड़ के पास से गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन भी आंधी में टूट कर जमीन पर गिर गई थी। खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट में पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से पांच खंभे टूट गए थे। खुटार के कुल 14 फीडरों में 13 पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

नौगवां कोट में 48 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, इससे लोग परेशान हैं। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि अधिकतर जगह बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है, कुछ जगहों पर खंभे नहीं लग पाने और लाइन सही नहीं होने के कारण आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंधी से बिजली निगम को हुआ भारी नुकसान
पुवायां। रविवार को आई आंधी से पुवायां और खुटार क्षेत्र में बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि आंधी से गंगसरा उपकेंद्र क्षेत्र में 30 खंभे, रामपुर कलां उपकेंद्र क्षेत्र में 25 खंभे, खुटार उपकेंद्र क्षेत्र में 27 खंभे टूट गए हैं। इसके अलावा बिजली गिरने से चार ट्रांसफार्मर भी फुंके हैं। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर ट्रांसफार्मर और खंभे मांगे गए हैं। जल्द ही लाइनों को सही करा दिया जाएगा।



निगोही में तीसरे दिन शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति



शाहजहांपुर। रविवार शाम आई आंधी पानी और ओलावृष्टि से निगोही क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार को तीसरे दिन शुरू हो सकी। बता दें कि आंधी और बारिश के दौरान लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बिजली के कई खंभे टूटकर और उखड़कर गिर गए थे। इससे कस्बा समेत तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। निगोही कस्बे में रविवार की रात आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की लाइनें खराब हो जाने से देहात के फीडर बंद रहे। विद्युत निगम के अवर अभियंता बृजेश सिंह ने बताया कि संविदा कर्मी हड़ताल पर होने के कारण बिजली लाइनों के सुधार में समय लग गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 7.20 बजे से सभी फीडर चालू कर दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed