{"_id":"5e41ad3a8ebc3ee5b446833f","slug":"eve-teasing-tantrik-shahjahanpur-news-bly395323242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी दूर करने के नाम पर तांत्रिक और उसके साथी ने की मां बेटी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी दूर करने के नाम पर तांत्रिक और उसके साथी ने की मां बेटी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। बीमारी दूर करने का बहाना कर तांत्रिक और उसके साथी ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि लगभग दो वर्ष से पत्नी और परिवार के अन्य लोग बीमार रहते हैं। कुछ दिन पूर्व पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति ने झाड़ फूंक का झांसा देकर बीमारी दूर करने की बात कही थी। वह उसके बहकावे में आ गए और इस वजह से उनकी 16 बीघा जमीन बिक गई, जिसका सारा रुपया तांत्रिक ने ले लिया। रविवार रात तांत्रिक जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के अपने साथी को लेकर आया और आरोपियों ने तंत्र क्रिया के बहाने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पत्नी और 14 वर्षीय पुत्री से दोनों लोग छेड़छाड़ करने लगे। पत्नी और पुत्री के शोर मचाने पर उसने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कमरा बाहर से बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। शोर सुनकर गांव के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सोमवार शाम पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आई है तोे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।