फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Energy Minister was the target of 21 million recovery

ऊर्जा मंत्री ने दिया 21 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

Fri, 26 Jun 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister was the target of 21 million recovery
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री यासर शाह ने शुक्रवार को जिले के बिजली अभियंताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके उन्हें 21 करोड़ रुपये बकाया बिजली राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया। साथ ही लाइन लॉस घटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद ने ऊर्जा मंत्री और उनके साथ मौजूद पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक शमीम अहमद को बताया कि जिले में लाइन लास 21 से घटकर 19 प्रतिशत रह गया है। इस पर एमडी ने लाइन लास राष्ट्रीय औसत 17 प्रतिशत के समतुल्य लाने का निर्देश दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नए मीटर लगाने के निर्देश देने के साथ कार्य की प्रगति पूछी। इस पर एसई प्रसाद ने बताया कि जिले में 12 हजार नए मीटर लगाने का काम कार्यदायी संस्था एनकेजी को दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एक्सईएन एके शुक्ला, अशोक सुंदरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed