फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   elecrricity

मिर्जापुर इलाके में 27 घंटे गुल रही बिजली, गुस्साए लोगों ने किया एमएफ हाईवे जाम

Wed, 15 Sep 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
मिर्जापुर चौराहे पर बिजली समस्या को लेकर जाम लगाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बिजली गिरने से 33 केवी हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से 27 घंटे तक कलान तहसील के मिर्जापुर कस्बा और आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार रात और मंगलवार को दिन भर बिजली गायब रहने से उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। मंगलवार को दोपहर बाद तक बिजली नहीं आई तो लोगों का धैर्य टूट गया और उन्होंने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। करीब 27 घंटे बाद मंगलवार शाम 5.45 बजे से बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

लाइनमैन धीरज कुमार पांडेय के मुताबिक सोमवार दोपहर लगभग दो बजे बिजली गिरने से कलान-मिर्जापुर के बीच 33 केवी हाईटेंशन लाइन के खंभों पर लगे कई इंसुलेटर फुंक गए थे। इससे मिर्जापुर कस्बा और कुतलूपुर, बहरिया, अरसीपुर, मिलकिया, कुनिया, कम्मरपुर, इस्माइलपुर, सतीपुर आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली कर्मचारी सोमवार शाम से फाल्ट ढूंढकर इंसुलेटर बदलने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कलान-मिर्जापुर के बीच कई जगह जले हुए इंसुलेटर बदले गए, लेकिन शाम तक बिजली नहीं आई। इस दौरान गर्मी में लोग बेचैन हो उठे। मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने से लोगों का आपस में संपर्क टूट गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शाम करीब पांच बजे फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे के के चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हाईवे सहित कीलापुर-ढाईघाट मार्ग पर वाहनों का आवागमन थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने आधा घंटे बाद मौके पर जाकर ग्रामीणों को यह कहकर शांत किया कि लाइन सुधार ली गई है और जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला और तभी यातायात बहाल हो सका। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन में अर्पित पांडेय, अतुल गुप्ता, अजय वर्मा, विशाल गुप्ता, राजन रघुवंशी, सुधीर गुप्ता, आदर्श पाठक, गौरव पांडेय, रजत गुप्ता, वैभव पांडेय आदि शामिल रहे।
केबिल बाक्स फुंकने से बंद हुए गोविंदगंज के फीडर
शाहजहांपुर। भूमिगत केबिल बाक्स में बारिश का पानी चला जाने से मंगलवार को शाम करीब चार बजे शहर के गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र की 33 केवी की मुख्य लाइन शार्ट सर्किट से खराब हो गई। उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन में आई इस खराबी के कारण वहां के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बता दें कि तीन दिन पहले इसी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में पुवायां रोड पर पैना के पास खराबी आ जाने से शहर के उत्तरी हिस्से के तमाम मोहल्लों और कालोनियों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित हुई थी। बाद में लाइन ठीक करके चालू कर दी गई, लेकिन आज दोपहर छावनी क्षेत्र में वित्त मंत्री के कैंप कार्यालय के आगे राजभवन वाले तिराहे के पास बरसाती पानी के संपर्क में आकर केबिल बाक्स तेज आवाज के साथ जल उठा। इस खराबी से मेन लाइन बंद हुई तो गोविंदगंज उपकेंद्र से जुड़े टाउनहाल, डीएम कंपाउंड कालोनी, लाल इमली चौराहा, तेल टंकी तिराहा, गोविंदगंज बाजार, रूफस चरन लेन, सदर बाजार (आंशिक), बाड़ूजई प्रथम, , मल्हार मोड़, तारीन टिकली की नई कालोनी, बाड़ूजई द्वितीय, शहर की आवास विकास कालोनी (आंशिक), तारीन बहादुरगंज आदि इलाकों की बत्ती गुल हो गई। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता जयंत कुमार के अनुसार शाम 7.30 बजे तक केबिल बाक्स बदल लिया गया है और अब लाइन की टेस्टिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed