फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Either the water does not come..it comes then it is dirty

Shahjahanpur News: या तो पानी आता नहीं..आता है तो गंदा

Wed, 09 Aug 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Either the water does not come..it comes then it is dirty
सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद
49 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए थे छह ओवरहेड टैंक, सिर्फ एक से ही शुरू हो पाई जलापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहर में अमृत जल योजना के तहत 49 करोड़ रुपये की लागत से छह ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया गया है। इनमें से तीन ओवरहेड टैंकों से दिसंबर 2023 तक जलापूर्ति शुरू किए जाने का दावा किया जा रहा था। ऐसे में फिलहाल सिर्फ एक से ही जलापूर्ति शुरू हो सकी हैं। पुरानी पाइप लाइनों में आए दिन लीकेज हो रहे हैं। ऐसे में करीब 50 हजार की आबादी को दूषित जलापूर्ति की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

शहर के मोहल्ला जलालनगर, भाटनटोला चौक रोड, इंदिरानगर कॉलोनी, रेती, अंटा, सुभाषनगर समेत तमाम मोहल्लों के लोग गंदे पानी की आपूर्ति के कारण काफी परेशान हैं। यहां पर कई वर्ष पहले डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है तो प्रेशर कम होने की वजह से इनमें कुछ स्थानों पर पानी भी नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मोहल्ला जलालनगर के लोगों को झेलना पड़ रही है। वहीं भाटनटोला चौक रोड पर पुरानी पाइप लाइन से गंदा पानी आने की शिकायत रहती है। जबकि सुभाषनगर, इंदिरानगर, अंटा और रेती के साथ ही आसपास के मोहल्लों व कॉलोनियों में डाली गई नई पाइप लाइन से पानी ही नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच ओवरहेड टैंक नहीं हो सके हैंडओवर
शहर में बने छह ओवरहेड टैंक में अभी पांच नगर निगम को हैंडओवर नहीं हो सके हैं। अब तक सिर्फ आवास विकास कॉलोनी में बने ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू हो सकी है। जलालनगर मोहल्ले में श्यामतगंज गौटिया में बने ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसी तरह से अहमदपुर रेती और गढ़ी गाड़ीपुरा में निर्मित ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग होने का भी दावा किया जा रहा है। इनके अलावा किला तथा गर्रा फाटक पर भी ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। यहां बता दें कि साल 2018 में ओवरहेड टैंकों के निर्माण की मंजूरी मिली थी, जबकि दिसंबर 2023 तक तीन ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू करने का दावा किया गया था।
-
22000 घरों में कनेक्शन देने का दावा
नगर निगम के महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार नए ओवरहेड टैंक से 22000 घरों को जल निगम की ओर से कनेक्शन दिया गया है। यह कनेक्शन उन्हीं स्थलों के आसपास के घरों में दिए गए हैं, जहां पर ओवरहेड टैंक निर्माण किया गया है। लेकिन ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग का कार्य चलने और नगर निगम को हैंडओवर न किए जाने के कारण जलापूर्ति नहीं हो रही है।
-
लोगों ने कहा-रुला रही पानी की आपूर्ति
चौक रोड स्थित भाटनटोला में पुरानी पाइप लाइन पड़ी हुई है। जिसमें गंदा पानी आता है। उन्होंने साल 2015 से न्यायालय में नगर निगम (तब नगर पालिका) के खिलाफ मुकदमा भी कर रखा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद नगर निगम ने समस्या का समाधान नहीं करवाया है। नई पाइप लाइन डालने का दावा भी झूठा है।
- गायत्री प्रकाश अवस्थी, अधिवक्ता
-
कटिया टोला मोड़ से चौक जाने वाले मार्ग पर पुरानी जलापूर्ति से लगातार गंदा पानी आ रहा है। शिकायत पहले नगर पालिका अध्यक्ष से की गई, अब जब नगर निगम बन गया तो नगर आयुक्त को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों को गंदा पानी ही पीना पड़ रहा है। जिसक वजह से लोग बीमार हो रहे हैं।
- राकेश मिश्रा, भाटनटोला
-
मोहल्ले में जो पुरानी पाइप लाइन पड़ी है, उसमें पानी ही नहीं आता है। जिसका कारण पानी का प्रेशर कम होना है। मोहल्ले में नई पाइप लाइन डाली गई थी, उनमें अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। लोगों को निजी बोरिंग करवाकर और सरकारी हैंडपंप से पानी लेना पड़ता है।
- आमिर, जलालनगर
-
ट्यूबवेल से पूर प्रेशर से पानी नहीं छोड़ा जाता है, इसलिए पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं होती है। जबकि नई पाइप लाइन में अभी पानी ही नहीं छोड़ा जा रहा है। जबकि कहा गया था कि श्यामतगंज गौटिया में नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से मोहल्ले में जलापूर्ति की जाएगी। मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सलमान, जलालनगर
-
आवास विकास कॉलोनी में नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय लोगों को पानी मिल रहा है। जल निगम द्वारा अंटा, किला, गर्रा, अहमदपुर रेती और गढ़ी गाड़ीपुरा में निर्मित ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग कराई जा रही है। नगर निगम को हैंडओवर होने पर इनसे भी जलापूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
- सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जल, नगर निगम
-
जल निगम की ओर से शहर में छह ओवरहेड टैंकों का निर्माण करवाया गया है। इनमें से एक नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। श्यामतगंज गौटिया, अहमदपुर रेती व गढ़ी गाड़ीपुरा में निर्मित ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग जारी है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद उनको भी हैंडओवर कर देंगे। कितना समय लगेगा, यह नहीं बता सकते।

- सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद

सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद

सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद

सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद

सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद

सदर तहसील के पास मेन रोड पर लीकेज पानी का पाइप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed