{"_id":"0312eff7ce65828935617039ef60b0ea","slug":"educational-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुराज सिंह केंद्र पर पकड़ी सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुराज सिंह केंद्र पर पकड़ी सामूहिक नकल
शाहजहांपुर/खेड़ा बझेड़ा।
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/खेड़ा बझेड़ा। यूपी बोर्ड परीक्षा में दो दिन की शांति के बाद तीसरे दिन बड़ा धमाका हुआ। सचल दल नंबर छह ने श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज खेड़ा बझेड़ा केंद्र पर सुबह की पाली में छापा मारकर सामूहिक नकल पकड़ी है। दल प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और सुबह की पाली की इंटर अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा डीआईओएस ने पंडित रघुवर दयाल इंटर कॉलेज चिलौआ केंद्र पर भी इंटर की एक छात्रा को अनुचित साधन के साथ पकड़कर बुक कर दिया। वहीं, इंटर अर्थशास्त्र में भी 1181 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
सचल दल प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि जब वह केंद्र पर पहुंचे तो स्थित सामान्य नहीं लग रही थी। उन्होंने परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो सभी की कॉपियों में एक जैसे उत्तर मिले। जो गलती एक कॉपी में थी, वही अन्य कापियों में, जो शब्द एक कॉपी में कटा मिला, वही शब्द अन्य कापियों में भी कटा पाया गया। प्रश्नपत्रों पर एक समान चिन्ह भी लगे थे। सख्ती से पूछताछ करने पर परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि उन्हें एक शिक्षक ने बोलकर नकल कराई है। उन्होंने परीक्षार्थियों का स्टेटमेंट लिखवाकर ले लिया है।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सामूहिक नकल वाले केंद्र के प्रधानाचार्य वाईपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और उनके स्थान पर दूसरा केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया जाएगा। साथ ही इस केंद्र की शनिवार की परीक्षा निरस्त कराने की भी संस्तुति की जा रही है। सामूहिक नकल कराने वाले केंद्र व्यवस्थापक को निलंबित किया जाएगा। इसकी कार्रवाई चल रही है।