{"_id":"663538890c2acbc4050b65c4","slug":"education-and-employment-resources-should-be-developed-in-tilhar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-117938-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर में शिक्षा और रोजगार के संसाधन विकसित हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर में शिक्षा और रोजगार के संसाधन विकसित हों
Sat, 04 May 2024 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 04 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
तिलहर नगर के एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर चुनावी चर्चा करतीं युवतियां। संवाद
तिलहर। मतदान को मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कस्बों में भी चुनावी हलचल तेज हो गई है। युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है।
तिलहर के एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर चुनावी चर्चा के दौरान युवा मतदाताओं ने कहा कि सांसद ऐसा होना चाहिए, जो बेरोजगारों को रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके। आईटीआई की छात्रा खुशबू ने बताया कि वह पहली बार मतदान किए जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कहा कि तहसील क्षेत्र में शिक्षा को लेकर सांसद और विधायकों ने अभी तक कोई खास ध्यान नहीं दिया है। इसके कारण छात्राओं को इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। तिलहर में आईटीआई भवन बने कई साल हो गए हैं लेकिन अभी तक यहां पर शिक्षण कार्य नहीं शुरू हुआ।
इस दौरान मनमीत कौर ने कहा कि तिलहर में मात्र एक राजकीय डिग्री कॉलेज है। हाईवे किनारे स्थापित इस कॉलेज में बीए और बीकाम की कक्षाएं ही संचालित हैं। विज्ञान तथा स्नाकोत्तर कक्षाओं के लिए लंबे अरसे से मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
आकर्षि अग्रवाल ने बीच में बोलते हुए कहा कि सांसद किसी भी पार्टी का बने लेकिन उसे युवाओं की शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। फलक नूर कहती हैं कि युवा मतदाता ही चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं लेकिन नेता युवाओं की शिक्षा और बेरोजगारी की ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
सिद्धि गुप्ता ने कहा कि वोट लेने के दौरान प्रत्याशी तमाम तरह के वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुकर जाते हैं। प्रेरणा मिश्रा और मानसी गुप्ता ने सिद्धि गुप्ता की बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सांसद ऐसा होना चाहिए जो अपने वायदे पर खरा उतरे। चुनावी चर्चा के दौरान नेहा सिंह और मुस्कान ने भी बेरोजगारी और शिक्षा को लेकर अपनी राय जताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं से अपना वोट देने की अपील की।