{"_id":"6731129241422fab420d4b84","slug":"during-booth-inspection-sdm-found-two-blos-absent-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-130947-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बूथों के निरीक्षण में एसडीएम को गैरहाजिर मिले दो बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बूथों के निरीक्षण में एसडीएम को गैरहाजिर मिले दो बीएलओ
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। एसडीएम जीत सिंह राय ने रविवार को विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो बूथों पर बीएलओ गैरहाजिर मिले।
मोहल्ला बंगशान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 268, 269, 270 और 271 के निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 269 पर बीएलओ अनिल कुमार वर्मा, 271 पर बीएलओ कृष्णा गंगवार सहित सुपरवाइजर जैनेंद्र शर्मा उपस्थित मिले, जबकि बूथ संख्या 270 व 268 के बीएलओ राम किशोर व रवींद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए।
एसडीएम ने सुपरवाइजर जैनेंद्र शर्मा से कार्य की प्रगति पूछी। बाद में उन्होंने इसी स्कूल केे बूथ संख्या 266 व 267 का निरीक्षण किया। वहां बीएलओ अजय कुमार सैनी व असमा अंसार उपस्थित मिलीं। संवाद