फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drain covering work from Sujat Khan's culvert to Jalalnagar stopped again

Shahjahanpur News: सुजात खां की पुलिया से जलालनगर तक नाला कवरिंग का काम फिर रुका

Fri, 15 Mar 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drain covering work from Sujat Khan's culvert to Jalalnagar stopped again
शाहजहांपुर। सुजात खां की पुलिया से जलालनगर में महिला थाना तक नाला कवरिंग का काम पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत शुरू करवाया गया था। यह अतिक्रमण के कारण रुक गया था। पिछले दिनों अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर कार्य शुरू करवाया गया, लेकिन अब फिर से बंद हो गया है। इसका कारण बीच में एक शौचालय बना होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नाले की कवरिंग के लिए पहले चरण में 2.15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल बजट 3.67 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें करीब तीन करोड़ नगर निगम को मिल गए थे। बावजूद इसके कार्य पूरा नहीं हो पाया और बजट खत्म होने के कारण निर्माण रोक दिया गया। फिर नगर निगम की ओर से शासन से और बजट मांगा गया, मगर देने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

फिर महीनों बाद नगर निगम ने अपने बजट से काम शुरू करवाया, लेकिन बीच में अतिक्रमण आ गया। क्षेत्रीय लोगों ने नाले की दीवार पर ही मकान की दीवारें बना लीं। इनको हटवाने में नगर निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसको लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम सक्रिय हुआ और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन अब बीच में शौचालय आने के कारण फिर से काम रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शौचालय को हटवाकर निर्माण कार्य पूर्ण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





काम 90 प्रतिशत पूरा, अप्रैल तक खत्म करने का दावा

नाला कवरिंग का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब सिर्फ 10 प्रतिशत ही बचा है, जिसे अप्रैल के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद इस पर छोटे वाहनों का आवागमन हो सकेगा। इसका लाभ क्षेत्रवासियों के साथ ही गदियाना होकर निगोही रोड पर जाने वाले लोगों को भी मिलेगा। ये लोग अभी मुख्य मार्ग से होकर गुजरते हैं और जाम में फंस जाते हैं। बता दें कि यह नाला 10 मीटर चौड़ा था। इसके दोनों ओर दो-ढाई फिट की सड़क ही थी, जिससे लोगों को निकलना पड़ता था। इसके साथ ही कई बार हादसे भी हो जाते थे, जिसको ध्यान में रखकर नगर निगम ने इस नाले को कवर करने की योजना बनाई थी।




2021-22 में ही पूरा होना था कवरिंग का काम
नाले की कवरिंग का काम वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूरा होना था, लेकिन अतिक्रमण और बजट की कमी निर्माण में बाधा बनती रही। क्षेत्र के तमाम लोगों ने नाले की दीवार के ऊपर ही मकान की दीवार खड़ी कर ली थीं, जिनको हटवाने में नगर निगम के अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब भी 50 से 60 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण है।





नाला कवरिंग का काम चल रहा है, अतिक्रमण के कारण रुकावट आ रही है। इसका समाधान भी निकाला जा रहा है। 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुकाहै। 10 प्रतिशत को अप्रैल तक पूरा करवा लिया जाएगा। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed