फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doors of the ancient Devi temple opened in Kurriyakalan

Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में प्राचीन देवी मंदिर के खुले कपाट

Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Doors of the ancient Devi temple opened in Kurriyakalan
कांट के कुर्रियाकलां मंदिर में कपाट खुलने के पहले दिन दर्शन के ​लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
कुर्रियाकलां। चैत्र नवरात्र का पारायण होने के बाद गांव में प्राचीन देवी मंदिर के कपाट छह माह के अंतराल के बाद सोमवार को दशमी तिथि पर सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इससे पूर्व पुजारी पंडित गुरुदेव प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण करके देवी का आह्वान किया और प्रतिमाएं स्थापित कीं। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए उनके दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पहले दिन देवी दर्शन और पूजन के लिए दूरदराज के गांवों से तमाम श्रद्धालु पहुंचे। इस कारण मंदिर प्रांगण में कई बार भीड़ लग गई। चौकी प्रभारी परमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। कपाट खुलने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय आदि ने परिवार सहित माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान भाजपा नेता कौशल मिश्रा, विनीत मिश्रा, ग्राम प्रधान सुधांशु मिश्रा, अनुज दीक्षित, मनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed