फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali to Rs 100 divide LED bulb

दिवाली पर 100 रुपये में बंटेंगे एलईडी बल्ब

Mon, 02 Nov 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Diwali to Rs 100 divide LED bulb
पॉवर कारपोरेशन की ऊर्जा संरक्षण योजना के तहत शहर के बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली के मौके पर एलईडी बल्ब की सौगात मिलेगी। इसके लिए बुधवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर विभाग की ओर से कैंप लगाकर नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 100 रुपये के रियायती मूल्य पर बिजली की कम खपत करने वाले एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार एक किलोवाट के कनेक्शन पर अधिकतम पांच एलईडी बल्ब दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में इस समय लगभग 60 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से अधिकांश एक किलोवाट घरेलू कनेक्शन के धारक हैं, लेकिन घरों के प्रथम और द्वितीय तल पर पक्के निर्माण होने के साथ बिजली के उपकरण बढ़ने से ऊर्जा खपत भी तेजी से बढ़ रही है। मांग की तुलना में उत्पादन कम होने से बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। चूंकि, एलईडी बल्ब सीएफएल की तुलना में 33 से 40 प्रतिशत बिजली खपत कम करते हैं, इसी के चलते विभाग का मानना है कि घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ता एलईडी का इस्तेमाल करें तो जन सामान्य को पॉवर कट से छुटकारा दिलाने के साथ ही बिजली सप्लाई में भी सुधार संभव है।
विज्ञापन

एक्सईएन सिटी का प्रभार संभाले मीटर अनुभाग के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एलईडी बल्ब उन्हीं उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे जो अपने नवीनतम बिल की जमा रसीद साथ लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि दस किलोवाट तक के कनेक्शनों पर भी ये बल्ब जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed