फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   diwali bazar

जलालाबाद में दीपावली मेले का कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शुभारंभ

Sat, 30 Oct 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
diwali bazar
जलालाबाद में वित्तमंत्री सुरेश कुमार को गदा भेंट करते चैयरमैन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रशासन तथा जलालाबाद नगर पालिका के तत्वावधान में रामलीला मैदान पर चल रहे दीपावली मेले का बृहस्पतिवार देर रात कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पूर्व में एसडीएम बरखा सिंह ने सरकारी विभागों की ओर से लगाये गए स्टालों का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर क्षेत्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मेले का प्रमुख आकर्षण वृंदावन से आई राम श्याम रासलीला मंडली है, जिसमें शामिल कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन कर रहे हैं। रासलीला में शामिल राधा कृष्ण की स्वरूपों की कैबिनेट मंत्री ने तिलक लगाकर आरती उतारी। मेले में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा नगर पालिका द्वारा लगाए स्टालों के अलावा चाट व स्नैक्स की दुकानें व बच्चों के लिए आकर्षक झूले व मिक्की माउस लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, विनय शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, प्रियांशु शुक्ला, मोहित श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित खन्ना के अलावा पालिका सभासद मनमोहन द्विवेदी, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, गौरव राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed