फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District Scout Guide Rally started in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: जनपदीय स्काउट गाइड रैली का हुआ आगाज, छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
सार

शाहजहांपुर में आयुक्त व डीआईओएस हरिवंश कुमार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर व रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर जनपदीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  

विज्ञापन
District Scout Guide Rally started in Shahjahanpur
छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड की जनपदीय स्काउट/गाइड एवं सर्वोत्तम कैडेट रैली का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। मुमुक्षु आश्रम स्थित स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


इसके बाद कंपोजिट अटसालिया की छात्राओं ने बेटियों को समर्पित और देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड बोल मस्तकों के झुंड... गीत पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसको सभी ने सराह। इससे पहले आयुक्त व डीआईओएस हरिवंश कुमार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार  शर्मा ने ध्वजारोहण कर और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर रैली का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार ने रैली में सर्वोत्तम स्काउट और गाइड का चयन कर लाने के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने 18 दिसंबर से मंडलीय स्काउट गाइड की रैली का जनपद में आयोजन होने को लेकर शुभकामनाएं दी। डीआईओएस ने जनपदीय रैली में शामिल होने वाले स्काउट गाइड को उत्साहित किया। इस मौके पर बीएसए दिव्य गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अनिल मालवीय, दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed