{"_id":"6ab6a922e94886d2b40d58cc","slug":"procession-of-chowk-ke-raja-taken-out-amidst-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185763-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश के बीच निकाली चौक के राजा की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश के बीच निकाली चौक के राजा की सवारी
विज्ञापन
जलालाबाद में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश के बीच चौक के राजा की सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस बीच गणपति बप्पा मोरया...अबकी बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। महाराष्ट्र से बुलाए गए विशेष ढोल व ताशा बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।
मराठा मंडल की ओर से चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में स्थापित गणेश जी की मूर्ति को विधि-विधान से पूजन के बाद ट्रॉली पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर खूब नृत्य कर आनंद लिया। महाराष्ट्र का ढोल ताशा आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न मार्गों से होते हुए गर्रा घाट पर शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां पुरोहित ने पूजन कराया। इसके बाद नदी में मूर्ति का विसर्जन कर पुन: आने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर शिवाजी राव खांडे, विश्राम चौहान, प्रकाश मोरे, हनुमान बागल, अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मूर्ति को विसर्जित किया
जलालाबाद। तहसील रोड स्थित मोहल्ला बाबूनगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणेश जी की मूर्ति को धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शुक्रवार को विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजे व गणपति के जयकारों के साथ तहसील रोड से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के बाद कोलाघाट को रवाना हो गई। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
अनंत चतुर्दशी पर पूजन किया
शाहजहांपुर। श्री रुद्र बालाजी धाम मंदिर में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया।
धाम के पुजारी कान्हा कृष्ण शुक्ल ने भगवान का विधि-विधान से विशेष पंचामृत अभिषेक कर मनोहारी शृंगार किया। इसके बाद श्री हरि विष्णु एवं श्री रुद्र बालाजी महाराज के अनंत स्वरूप की विधिवत कथा और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने दाहिने हाथ में चौदह गांठों वाला रक्षा सूत्र (अनंत सूत्र) धारण कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर मंदिर परिसर में संकीर्तन हुआ। इस मौके पर डीके सक्सेना, विराट श्रीमाली, अरुण मिश्र, प्रेमचंद्र मिश्र, जैनेद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद