{"_id":"afd7a99a4d689e93ca1771d01a9fd1cf","slug":"district-hospital-over-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खत्म हो भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खत्म हो भ्रष्टाचार
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और पुलिस के उत्पीड़न को लेकर शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में संगठन का शिष्टमंडल डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर अस्पताल की अव्यवस्थाओं समेत पुलिस की जन विरोधी कार्य प्रणाली पर अंकुश लगाने की मांग की।
प्रदर्शन से पहले संगठन के कार्यकर्ता टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय में जमा हुए। इस मौके पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवादल के शहर मुख्य संगठक संजीव गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल में बेड कम होने से मरीज अस्पताल की गैलरी और बरामदे में पड़े रहते हैं। दूसरी और तीसरी मंजिल के बेड खाली रहने पर भी मरीजों को नहीं दिए जाते। मनमानी पर आमादा डॉक्टर मरीजों को देखने के बजाय प्राइवेट प्रैक्टिस में व्यस्त रहते हैं।
महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा ने जन सामान्य पर पुलिस के उत्पीड़न की निंदा करते हुए चमकनी करबला निवासी सुंदर लाल की बेटी मोनी को गदियाना स्थित ससुराल में दहेज की खातिर जलाने के प्रयास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में एसपी से शिकायत करने पर सदर इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अब दूसरे पक्ष से मिलकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
इन्हीं बिंदुओं को ज्ञापन में शामिल करके कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में शहर अध्यक्ष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल डीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में ममता सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, रामकुमार वर्मा, अदीब अहमद, आशीष वर्मा, रिजवान खां, चमन कुमार, कृष्णा देवी, राजबेटी, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे।
डीएम ने सदर इंस्पेक्टर को किया तलब
सेवादल कार्यकर्ताओं ने डीएम को विवाहिता मोनी को जलाने के प्रयास की घटना का विवरण देते हुए कार्रवाई की गुहार की। डीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद मोनी से पूरी जानकारी लेने के बाद उसे उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही अब तक की पुलिस जांच का ब्यौरा लेने के लिए सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी को अपने चैंबर में तलब कर लिया। बाद मे डीएम की सलाह पर सेवादल कार्यकर्ता मोनी और उसके पिता को लेकर सदर थाने चले गए।