फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Distributed blankets to the needy on 26/11 anniversary

26/11 की बरसी पर जरूरतमंदों में कंबल बांटे

Thu, 26 Nov 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 26 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Distributed blankets to the needy on 26/11 anniversary
सर्दी की दस्तक शुरू होते ही समाजसेवा में विश्वास रखने वाले भी सक्रिय होने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में एक ओर एचपी सोशल सर्विसेज ने गांवों में जरूरतमंदों को रजाइयां और कंबल तथा दूसरी ओर 26/11 की बरसी पर कमांडो अनिल सिंह चौहान की ओर से कंबल बांटे गए। एचपी सोशल सर्विसेज की ओर से श्रीपाल पाठक और नीरज अवस्थी ने गांव मुरादपुर निविया खेड़ा में जरूरतमंदों को रजाइयां और कंबल बांटे।
विज्ञापन


कमांडो की पत्नी ने विधवाओं को बांटे कंबल
मुंबई में आतंकी हमले की बरसी (26/11) पर कमांडो अनिल सिंह चौहान की ओर से आतंकी हमले में मारे गए जाबांजों तथा बेगुनाहों की याद में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडो की पत्नी अल्का चौहान ने बुधवाना क्षेत्र के गांव जिराऊ में कन्या भोज कराया और इसके बाद उमरसड़ गांव में 151 विधवाओं को कंबल प्रदान किए। कंबल वितरण में कमांडो की मां शकुंतला देवी, अशोक सिंह, प्रतिष्ठा चौहान, अवनीश सिंह, नितिन सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामपाल यादव, सुनील सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


शहीदों की याद में निकाला कैंडिल मार्च
शाहजहांपुर। अभाविप ने 26/11 की याद में कैंडिल मार्च निकालकर घटना में शहीद हुए बेगुनाओं और सुरक्षाकर्मियों को भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामजी अवस्थी के नेतृत्व में मयंक दुबे, अरविंद शुक्ला, सौरभ मोहन आदि ने कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed