{"_id":"5e41ade08ebc3ee60e768440","slug":"dios-ubsent-in-reveiw-meeting-shahjahanpur-news-bly39534864","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर डीआईओएस पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर डीआईओएस पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक से नदारद डीआईओएस पंकज पांडेय पर कार्रवाई के निर्देश प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने दिए हैं। वह डीआईओएस से जीजीआईसी भवन निर्माण के संबंध में जानकारी चाहते थे लेकिन उनके न पहुंचने पर प्रमुख सचिव नाराज हो गए।
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए, अपात्रों को सूची से बाहर करें। बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी को विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ही कैंप का आयोजन किया जाए। इस बीच उन्होंने जीजीआईसी भवन निर्माण का काम रुका होने के संबंध में जानकारी चाही, लेकिन डीआईओएस पंकज पांडेय बैठक में मौजूद ही नहीं थे। डीआईओएस के संबंध में जानकारी लेने पर उनके द्वारा काम न करने की शिकायत मिली, जिस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को डीआईओएस पर कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसपी डॉ. एस चनप्पा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।