{"_id":"676b4f85ac4b182220059bd7","slug":"diesel-stolen-from-four-trucks-parked-at-bareilly-turn-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-134189-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर खड़े चार ट्रकों से डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर खड़े चार ट्रकों से डीजल चोरी
Wed, 25 Dec 2024 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ के पास खड़े चार ट्रकों से सोमवार देर रात करीब एक हजार लीटर डीजल चोरी हो गया। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में डीसीएम से आए छह-सात लोगों ने वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। मामले की सूचना चौक कोतवाली पुलिस को दी गई है।
बरेली मोड़ निवासी रामप्रकाश गुप्ता शाहजहांपुर ट्रक एवं बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सोमवार की रात उनका 18 टायरा ट्रक बरेली मोड़ के पास हाईवे के किनारे खड़ा था। सुबह जब चालक ट्रक लेने के लिए आया तो उसने डीजल टैंक टूटा पाया। छानबीन में पता चला कि चोरों ने टैंक से करीब 380 लीटर डीजल चुरा लिया। पास में ही आवास विकास कॉलोनी प्रथम मुख्य द्वार पर पापा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक राकेश कटियार के तीन ट्रक खड़े थे। चोरों ने उनके टैंकों से भी करीब 600 लीटर से ज्यादा डीजल पार कर दिया।
ट्रांसपोर्टरों ने मौके पर आकर पास के एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक डीसीएम से आए छह सात लोग उतरकर ट्रकों से डीजल चुराते देखे गए। अंधेरा होने की वजह से चोरों के चेहरे साफ नहीं आए हैं। चौक कोतवाली पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल