फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhanteras: It will be difficult to get out of the car... Even taking a bike in the market is banned

धनतेरस : कार से निकलना होगा मुश्किल...बाजार में बाइक ले जाने पर भी पाबंदी

Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: It will be difficult to get out of the car... Even taking a bike in the market is banned
शाहजहांपुर। धनतेरस पर बाजार में खरीदारी को आने के दौरान खुद ही सावधानी बरतनी होगी। कार या बाइक से आएं, तब भी जाम में फंस सकते हैं। चौक व सदर के बाजार में प्रमुख रास्ते पर जाने से बचें, अन्यथा जाम में फंस जाएंगे। यातायात पुलिस ने जाम से लोगों को बचाने के लिए सदर में सात व चौक में दो स्थानों पर बैरियर लगाकर रास्ता रोकने की तैयारी की है। जहां पर बाइक और पैदल ही जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

दिवाली से दो दिन पहले होने वाले धनतेरस के त्योहार पर नगर में सदर और चौक में भव्य बाजार सजता है। आम दिनों में दुकान के अंदर रहने वाले व्यापारी सड़क पर अपना सामान सजा लेते थे। पहले से संकरी रोड और पतली होने के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर बाद दो बजे से भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में खरीदारी करने आने वालों को जाम से जूझना पड़ता है। जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी की है। खरीदारी करने आने के दौरान चार पहिया वाहन लाने से बचें। भीड़ अधिक होने के कारण जाम से जूझना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी बाजार के अंदर बाइक व पैदल को ही जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
सदर बाजार में पंखी चौराहा, अलका गेस्ट हाउस, जेल के पीछे पार्किंग तिराहा, लोहा मंडी तिराहा, घंटाघर, पचराहा व बालाजी प्रोविजन तिराहे पर बैरियर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर के बाजार में आने के लिए कचहरी ओवरब्रिज से होते हुए गोविंदगंज में पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकते हैं। यहां से पैदल ही बाजार में प्रवेश कर सकते हैं।
लाल इमली चौराहा से आगे शहीद पार्क में वाहन को खड़ा कर पैदल बाजार में जाएंगे।
लोदीपुर या बृज बिहार कॉलोनी की तरफ से आने वाले लोग खिरनीबाग रामलीला मैदान में वाहन खड़ा कर बाजार में प्रवेश कर सकते हैं।
चौक के बाजार में जाने के लिए मिशन फील्ड में वाहन खड़ा करने के बाद पैदल ही मार्केट में जा सकते हैं।
धनतेरस से पहले पटरी से उतरी व्यवस्था
शनिवार को धनतेरस के त्योहार से एक दिन पहले ही व्यवस्था पटरी से उतर गई। त्योहार को देखते हुए बाजारों में बैरियर लगा दिए गए, लेकिन यातायात के नियमों का पालन नहीं हो सका। जिसके चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ गया। व्यापारियों का माल मार्केट में पहुंचाने के बहाने बाजार के अंदर घुसे ई-रिक्शों ने दूसरी तरफ निकलने के चलते जाम लग गया। जिसके चलते लोगों को काफी जूझना पड़ गया। सदर और चौक में लोगों को काफी जाम से जूझना पड़ गया। इसके अलावा टेलीफोन एक्सचेंज रोड, घंटाघर, अंटा रोड पर भी जाम से लोग जूझते रहे।
होमगार्ड के हवाले ट्रैफिक व्यवस्था
त्योहार से पहले यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा करने वाली ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्डों के हवाले बैरियर को छोड़ दिए। महिला होमगार्ड भी किनारे बैठकर ड्यूटी करती रहीं। जिसके चलते कई जगहों पर जाम लग गया।
सदर व चौक की बाजार में दोपहर 12 बजे से देर रात तक दो पहिया वाहनों व पैदल लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। शेष हर प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जाम से बचाने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।- संजय कुमार, एसपी सिटी

जाम से निपटने को पुलिस ने नहीं किया इंतजाम
तिलहर। धनतेरस और दीपावली त्योहार को लेकर शुक्रवार को बाजार में खासी भीड़ रही। इसके कारण कई स्थानों पर जाम लग गया। मुख्य मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं की। नगर में चौराहा विरियागंज पर कई दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां दो होमगार्डों की ड्यूटी रहती है, लेकिन लोग होमगार्ड की नहीं सुनते हैं। इसके कारण काफी देर तक जाम बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed