फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees throng to hear Shri Krishna vivah prasangh

श्रीकृष्ण के विवाह का प्रसंग सुन श्रोता हुए भावविभोर

Mon, 08 Jan 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng to hear Shri Krishna vivah prasangh
Devotees
मल्हार सिनेमा तिराहा स्थित उत्सव मैरिज लॉन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार को कथा व्यास विमल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग पर चर्चा की। मंगलवार को दोपहर से भंडारा होगा।
विज्ञापन

कथा के सातवें दिन विमल महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने 16,108 विवाह किए थे, जिसमें आठ विवाह प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि भौमासुर नामक राजा ने प्रण किया था कि वह 20 हजार कन्याओं से एक साथ विवाह करेगा। इस ऐलान को सुनकर भगवान श्रीकृष्ण को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने भौमासुर से रक्षा करने की मनुहार की थी। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने उन सभी कन्याओं के साथ विवाह किया। इसी क्रम में उन्होंने सुदामा चरित्र सुनाते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि सुदामा ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मण थे। वह रामधन से परिपूर्ण थे। पूजा-पाठ में उनका मन खूब रमता था। बेहद गरीबी के दिन काट रहे सुदामा पत्नी के कहने पर भगवान और अपने प्रिय सखा कृष्ण से मिलने गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान तो सभी के दुख दूर करते हैं, फिर अपने मित्र का दुख कैसे सहन करते। सुदामा को देखकर उन्होंने सुदामा को गले से लगा लिया। इस दौरान कथा व्यास ने सुभद्रा विवाह प्रसंग पर भी चर्चा की। आयोजन में रोशन लाल तुली, राजीव दीक्षित, डीके सक्सेना, अवधेश रस्तोगी, शिव कुमार, भंडारी, मुकेश सक्सेना, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed