फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   developement work

महानगर में 207 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
developement work
शाहजहांपुर। महानगर वासियों को होली के तोहफे के रूप में 207 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आय-व्यय के मूल बजट को प्रशासक व डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। बजट में 229 करोड़ रुपये आय और 207 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान है। आय पक्ष में प्रारंभिक अवशेष 50 करोड़ रुपये, निजी स्रोतों (गृहकर-जलकर-जलमूल्य-दाखिल-खारिज) व विभिन्न प्रकार के लाइसेंस आदि मदों से 16 करोड़ 56 लाख रुपये, राज्य वित्त आयोग से अनुदान के रूप मे 80 करोड़, 15वें वित्त आयोग से 37 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन से तीन करोड़, अमृत योजना से तीन करोड़, तालाब झील पोखर, अंत्येष्टि स्थल आदि विभिन्न अनुदानों से छह करोड़ 70 लाख रुपये, शासन से ऋण के रूप में चार करोड़ तथा स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न विकास कार्यो के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह प्राप्त धनराशि से नगर निगम के कर्मचारियों, आउटर्सोसिंग कर्मचारियों, सेवानिवृत कर्मचारियों के देयक भत्ते, पेंशन आदि के लिए 63 करोड़ 72 लाख, भवन, सड़क, नाला, नाली, निर्माण व मरम्मत को 83 करोड़ 50 लाख, सफाई व्यवस्था को सुद्वढ करने के लिए 25 करोड़ 70 लाख, जलापूर्ति व्यवस्था को 15 करोड़ 70 लाख, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 12 करोड़ 20 लाख तथा गोशाला के संरक्षण, भूसा, हरा चारा, दवा आदि के कार्य के लिए तीन करोड़ 50 लाख रुपये तथा विविध कार्य कराने को सात करोड़ 84 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

पूरे बजट के विभिन्न मदों पर निगम के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा से विचार विमर्श किया गया। इसके बाद बजट को अंतिम रूप देकर अनुमोदन के लिए प्रशासक व डीएम इंद्र विक्रम सिंह के सामने प्रस्तुत किया गया था। इस पर उनकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed