फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   developement projects

495 करोड़ रुपये की 222 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

Tue, 09 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
developement projects
शाहजहांपुर में मंगलवार को खिरनी बाग रामलीला मैदान पर होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद और शहर में जनसभाओं को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री 495 करोड़ रुपये लागत की विकास और निर्माण से जुड़ीं 222 विभिन्न परियोजनाओं की जनता को सौगात देंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जलालाबाद में 269 करोड़ रुपये की 121 और खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर 226 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जलालाबाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 3.89 करोड़ रुपये लागत की दो, सिंचाई एवं जल संसाधन की 5.13 करोड़ रुपये लागत की 19, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 4.22 करोड़ रुपये लागत की एक, पीडब्ल्यूडी की 2.60 करोड़ रुपये लागत की दो और नगर विकास की 1.73 करोड़ रुपये लागत वाली आठ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

शहर में खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री 8.17 करोड़ रुपये लागत की उच्च शिक्षा की एक, 14.23 करोड़ रुपये लागत वाली माध्यमिक शिक्षा की दो, 21.40 करोड़ रुपये की पीडब्ल्यूडी की पांच, 5.66 करोड़ रुपये की परिवहन विभाग की एक, 5.67 करोड़ रुपये लागत की सिंचाई एवं जल संसाधन की 21 और 7.15 करोड़ रुपये की नगर विकास की दो परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में जिला मुख्यालय पर 2.40 करोड़ रुपये से नवनिर्मित जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब भवन, 2.37 करोड़ से निर्मित वीवी पैट गोदाम, 2.40 करोड़ रुपये की लागत से ददरौल, मिर्जापुर व भावलखेड़ा ब्लाक में बनाए गए बहुउद्देश्यीय बीज गोदाम, धन्यौरा (तिलहर) में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वृहद गौ संरक्षण केंद्र, 2.97 करोड़ रुपये की लागत से शहर में स्थापित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed